Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ ने महापौर व उपमहापौर को किया सम्मानित l

गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ द्वारा नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार को सम्मानित किया गया।

गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ ने महापौर व उपमहापौर को किया सम्मानित

गिरिडीह : मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह ज़िला अधिवक्ता संघ द्वारा नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, महासचिव चुन्नू कांत सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों जनप्रतिनिधियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और शहर के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भूमिका की अपेक्षा जताई।

सम्मान ग्रहण करने के बाद महापौर प्रमिला मेहरा एवं उपमहापौर सुमित कुमार ने अधिवक्ता संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे नगर के सर्वांगीण विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देंगे।

इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखते हुए न्यायिक व्यवस्था और नगर विकास से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग को आवश्यक बताया।

Related Articles

Back to top button