Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

1983 से सिहोडीह में मां काली की भव्य पूजा-अर्चना की परंपरा बरकरार, आदमकद प्रतिमा के दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़; मंगलवार को होगा भव्य भंडारा

सिहोडीह में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सार्वजनिक मां काली पूजा समिति सिहोडीह की ओर से वर्ष 1983 से लगातार मां काली की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ की जा रही है। चार दशक से अधिक समय से चली आ रही इस परंपरा को समिति के सदस्य पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

1983 से सिहोडीह में मां काली की भव्य पूजा-अर्चना की परंपरा बरकरार, आदमकद प्रतिमा के दर्शन को उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़; मंगलवार को होगा भव्य भंडारा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : सिहोडीह में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। सार्वजनिक मां काली पूजा समिति सिहोडीह की ओर से वर्ष 1983 से लगातार मां काली की पूजा-अर्चना बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ की जा रही है। चार दशक से अधिक समय से चली आ रही इस परंपरा को समिति के सदस्य पूरी निष्ठा और उत्साह के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

यहां मां काली की भव्य आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसके दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पूरे पूजा परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भक्तों के बीच मां काली के प्रति विशेष आस्था देखने को मिल रही है।

पूजा-अर्चना के उपरांत भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तिमय संगीत के माध्यम से मां का गुणगान किया जाएगा। वहीं मंगलवार को समिति की ओर से भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष संदीप शर्मा, कोषाध्यक्ष राम यादव सहित सुनील यादव, पंकज शर्मा, प्रदीप तुरी, मंजीत शर्मा, अनिल पंडित, सागर वर्मा, गोविंद प्रसाद, आशीष रंजन शर्मा, सुरेंद्र साहू, संदीप कुमार शर्मा, राजेश कुमार वर्मा, सुरेंद्र कुमार वर्मा, बबलू शर्मा, विनोद वर्मा, राजू कुमार दास, आनंद कुमार यादव, रविंद्र कुमार शर्मा, आनंद शर्मा, राजकुमार यादव, मुन्ना श्रीवास्तव और राजू यादव सहित अन्य सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सिहोडीह में सार्वजनिक मां काली पूजा समिति की यह आयोजन वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा, सामाजिक एकता और मां काली के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक बना हुआ है।

Related Articles

Back to top button