77वां वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया ।
सामाजिक वानिकी प्रमंडल, हजारीबाग के द्वारा ग्राम अमनारी में 77वां वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया l

77वां वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया ।
हजारीबाग : सामाजिक वानिकी प्रमंडल, हजारीबाग के द्वारा ग्राम अमनारी में 77वां वन महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बरकट्ठा श्री अमित कुमार यादव शामिल हुए कार्यक्रम की शुरूवात एक पेड़ माँ के नाम अभियान 3.0 के तहत माननीय विधायक द्वारा मखचंदन का पेड़ लगा कर किया गया l

ग्रामीणों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक ने वन एवं वृक्षों के महत्व को बताये एवं ग्रामीणों को एक पेड़ माँ के नाम लगाने के लिए प्रोत्साहित किए l कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अजय कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी सामजिक वानिकी प्रमंडल हजारीबाग के द्वारा किया गया उन्होंने ग्रामीणों एवं विशेष कर छात्रों को वन बचाने एवं वन लगाने के लिए संदेश दिया l
कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि उपेन्द्र पांडे, जिला परिषद सदस्य श्री राम प्रसाद कुशवाहा, उप प्रमुख श्री रवि कुमार बर्नवाल, भराजो मुखिया श्रीमती स्वास्तिका कुमारी समाजसेवी डी एन सिंह, छोटन प्रसाद, प्रभारी वनपाल गौतम कुमार साहू, प्रधान वनरक्षी प्रदीप कुमार दास, राजकुमार कुमार कुशवाहा, अंकित सुमन, विनोद बेसरा, संतोष महतो, नीरज तिवारी, संतोष महतो, पार्वती कुमारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र छात्राएं शामिल हुए l



