Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

18 वर्षों से रह रहे टोटो चालक का रास्ता बंद, भूमाफियाओं पर गेट में ताला लगाने और धमकी देने का आरोप

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद के रहने वाले टोटो चालक पशुपति चौधरी ने भूमाफियाओं पर उनके घर का आने-जाने का रास्ता बंद करने, मुख्य गेट पर ताला लगाने और परिवार को लगातार धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।

18 वर्षों से रह रहे टोटो चालक का रास्ता बंद, भूमाफियाओं पर गेट में ताला लगाने और धमकी देने का आरोप

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सोनबाद के रहने वाले टोटो चालक पशुपति चौधरी ने भूमाफियाओं पर उनके घर का आने-जाने का रास्ता बंद करने, मुख्य गेट पर ताला लगाने और परिवार को लगातार धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि वह पिछले लगभग 18 वर्षों से उक्त स्थान पर घर बनाकर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं, लेकिन अब रास्ता बंद कर दिए जाने से उनका परिवार भारी परेशानी का सामना कर रहा है।

पीड़ित के अनुसार, मामले को लेकर उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के समक्ष आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। आवेदन पर सुनवाई के बाद एसडीएम ने संबंधित पक्ष को रास्ता उपलब्ध कराने का आदेश भी जारी किया था। इसके बावजूद आज तक आदेश का पालन नहीं किया गया है।

पशुपति चौधरी का आरोप है कि भूमाफियाओं ने न सिर्फ रास्ता अवरुद्ध कर दिया, बल्कि उनके घर के गेट पर ताला भी जड़ दिया है। साथ ही परिवार को लगातार धमकाया जा रहा है, जिससे वे भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन और पुलिस से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर रास्ता खुलवाने, सुरक्षा प्रदान करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button