Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

लोयला स्कुल तालडांगा में लोयला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

लोयला स्कुल तालडांगा में बुधवार की सुबह लोयला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

लोयला स्कुल तालडांगा में लोयला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

निरसा : लोयला स्कुल तालडांगा में बुधवार की सुबह लोयला दिवस के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सेंट इग्नाटियस लोयोला के तस्वीर पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथियों एवं प्रिंसिपल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किये। जिसे उपस्थित बच्चों एवं अतिथियों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय तिरु निदेशक (डी एस डब्लू सी), गोविंदपुर, धनबाद, स्कूल प्राचार्य फादर जॉनी पी दिवाशिया, स्कूल सचिव फादर अल्फ़ाज़ ने कहा की हर साल की भांति इस साल भी सेंट इग्नाटियस लोयोला की याद में इस तरह के कार्यक्रम किया जाता रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है की सेंट इग्नाटियस लोयोला के जीवनी के बारे में बच्चों को जानकारी देना। वें एक महान योद्धा थे। लोयोला दिवस, जिसे सेंट इग्नाटियस लोयोला के पर्व के रूप में भी जाना जाता है, 31 जुलाई को मनाया जाता है. यह दिन सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) के संस्थापक संत इग्नाटियस लोयोला की याद में मनाया जाता है।

31 जुलाई को, रोमन कैथोलिक चर्च संत इग्नाटियस लोयोला का पर्व मनाता है, जो सोसाइटी ऑफ जीसस के संस्थापक थे। जेसुइट्स, जैसा कि वे जाने जाते हैं, 400 से अधिक वर्षों से शिक्षकों और मिशनरियों के रूप में सक्रिय हैं। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सहित अन्य कई तरह के कार्यक्रम किये गए। इस दौरान बेहतर करने वाले छात्र व छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के उप प्राचार्य सिस्टर बिवियान के साथ साथ सभी शिक्षकगण, पदाधिकारीगण और कर्मचारियों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button