Breaking Newsअपराधउत्तर प्रदेशताजा खबर

17 वर्षीय युवक की हुई मौत,जानिए वजह 

17 वर्षीय युवक की हुई मौत,जानिए वजह 

लगातार हो रही बारिश से घरगिरी में,17 वर्षीय युवक की हुई मौत,जानिए वजह 

 

चौडगरा/फतेहपुर: कई दिन लगातार हो रही बारिश गरीबों के लिए आफत बन गई है। तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश के चलते रविवार की रात्रि विकासखंड मालवा के पाली खेड़ा गांव मे घर गिरी के दौरान 17 वर्षीय युवक दब गया। इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार मलवां विकास खण्ड के पाली खेड़ा गांव में हो रही बारिश के दौरान गृह स्वामिनी श्री देवी का कच्चा मकान गिर गया। घटना के दौरान मकान में श्रीदेवी व उसकी विवाहित पुत्री उम्र 26, पुत्र हरिशंकर उम्र 17 वर्ष, पौत्र रिमझिम 3 वर्ष व ऋषभ 1 वर्ष दब गए। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने मलवे में दबे लोगों को निकाला। जिस पर हरिशंकर की हालत को नाजुक देखते हुए उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायल हरिशंकर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया पिता की मृत्यु 2 वर्ष पूर्व हो गई है, दिवंगत के तीन भाई व छह बहने हैं। सभी भाई-बहन विवाहित हैं। विधवां श्रीदेवी का हरिशंकर इकलौता सहारा था। आकस्मिक पुत्र की म्रत्यु पर मां रो-रोकर बेहाल है, बिलखते हुए श्रीदेवी ने बताया कि ग्राम प्रधान से कई बार कॉलोनी की गुजारिश की। लेकिन ग्राम प्रधान राजनीति के चक्कर में आवास मुहैया न कराए जाने के कारण परिवार पर यह विपत्ति आई है। जिससे उनके परिवार ए हताहत हो गई है। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है!

 

विजय त्रिवेदी फतेहपुर

Related Articles

Back to top button