Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

16 घंटे के रेस्क्यू के बाद बच्चे की मिली लाश ।

 2 वर्षीय रोशन गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के बड़ा चौक स्थित एक बड़े नाले में शनिवार शाम 7 बजे गिर गया था 16 घंटे के बाद उसकी लाश दो किलोमीटर दूर झरिया गादी के पीछे चंदनडीह तालाब के समीप मिला कल शाम से रेस्क्यू किया जा रहा था ।

16 घंटे के रेस्क्यू के बाद बच्चे की मिली लाश ।

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : 2 वर्षीय रोशन गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र के बड़ा चौक स्थित एक बड़े नाले में शनिवार शाम 7 बजे गिर गया था जब वो अपनी मां के साथ हो रहे बारिश से बचने के लिए एक शेड के नीचे खड़ा था वहीं पास में एक खुली नाले थी जिसमें वह गिर गया कल शाम से खोजबीन जारी थी लगभग 16 घंटे के बाद उसकी लाश दो किलोमीटर दूर झरिया गादी के पीछे चंदनडीह तालाब के समीप मिला कल शाम से रेस्क्यू किया जा रहा था ।

देर रात तक नगर निगम की दो जेसीबी नाले से बच्चा को खोजने में लगी रही ।
नगर निगम, पुलिस प्रशासन और स्थानीय नवयुवक बच्चे को खोजने में अपना पूरा सहयोग दिया ।
बच्चा के शव के साथ लोग गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचे ।

गिरिडीह के लोगों का इस घटना से संवेदना दिखाई दी और समाज के हर तबके के लोगों ने दिन-रात बच्चों के परिवार के साथ खड़े दिखाई दिए । बीते रात भारी बारिश के बावजूद नौजवान के साथ स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में देर रात लगे रहे वही नगर निगम और जिला प्रशासन पर दबाव बनाए रखा नाले में डूबा दो वर्षीय रोशन मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह निवासी दीपक ठाकुर का पुत्र था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था उसकी दो बहने हैं पूरे परिवार सदमे में हैं और रो-रो कर बुरा हाल है ।

Related Articles

Back to top button