Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पाटन थाना अंतर्गत किशुनपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन

पलामू दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पाटन थाना अंतर्गत किशुनपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पाटन थाना अंतर्गत किशुनपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन

पलामू : दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था एवं शांति-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पाटन थाना अंतर्गत किशुनपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी (पाटन) ने किया। मौके पर पुलिस निरीक्षक पाटन, अंचलाधिकारी पाटन, पाटन थाना एवं किशुनपुर थाना के पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल रहे। इसके अतिरिक्त JAP एवं IRB के जवान भी मार्च में सम्मिलित हुए।

फ्लैग मार्च के दौरान ग्राम पालहे एवं ग्राम गमहेता होते हुए पुलिस बल ने भ्रमण किया तथा आमजन को आश्वस्त किया कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे त्यौहार को भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएँ और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Related Articles

Back to top button