Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

151वीं जयंती पर पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर सांसद सहित गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण, बुलंद किए अमर रहें के नारे

राष्ट्र की एकता, अखंडता और अटूट संकल्प के अमर प्रतीक भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को हजारीबाग शहर के पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

151वीं जयंती पर पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर सांसद सहित गणमान्य लोगों ने किया माल्यार्पण, बुलंद किए अमर रहें के नारे

सरदार पटेल ने बिखरे भारत को एक सूत्र में पिरोकर अखंड राष्ट्र का निर्माण किया : मनीष जायसवाल

हजारीबाग : राष्ट्र की एकता, अखंडता और अटूट संकल्प के अमर प्रतीक भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर शनिवार को हजारीबाग शहर के पटेल चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसंगठनों से जुड़े गणमान्य लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने ‘लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल अमर रहें’ के गगनभेदी नारे लगाकर उनके राष्ट्रनिर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को याद किया।

मौके पर सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अद्भुत नेतृत्व, प्रखर राष्ट्रदृष्टि और अडिग निष्ठा के बल पर भारत की बिखरी हुई रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड राष्ट्र के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनकी कार्यशक्ति, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता ने भारतीय इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, जनकल्याण और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने किसानों, मजदूरों और आम जनता के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को यह संदेश दिया कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य सत्ता का सुख भोगना नहीं, बल्कि जनसेवा और मानवता की सेवा करना है। उनका जीवन और विचार आज भी देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। बटेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश को एकसूत्र में पिरोने का जो काम किया वह आज भी अनुकरणीय है ।

मौके पर झारखंड स्वतंत्रता सेनानी विचार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष बटेश्वर प्रसाद मेहता, शंकर राणा, अजीम अंसारी, जन जागरण केंद्र के सचिव संजय कुमार, झारखंड आंदोलनकारी चंद्रनाथ भाई पटेल, चंद्रमोहन पटेल, राकेश सिंह, भाजपा नेता जीवन मेहता, मुनेष ठाकुर, प्रो. प्रमोद सिंह, सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, रोहित कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button