15 वर्षो से पेयजल समस्या से परेशान,कब होगा समधन जाने…..
15 वर्षो से पेयजल समस्या से परेशान,कब होगा समधन जाने.....

चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड संख्या 15 में वर्षों से है पेयजल समस्या, झामुमो नगर अध्यक्ष ने कहा जल्द निजात दिलाएंगे
धनबाद/निरसा: मलय गोप
15 वर्षो से पेयजल समस्या से परेशान,कब होगा समधन जाने…..

धनबाद: चिरकुंडा नगर परिषद वार्ड संख्या 15 के लोग आज भी पेयजल समस्या के लिए जूझ रहे हैं। जिसके चलते लोगों को पास के झिझिया के गंदे पानी में स्नान व अन्य काम करने पड़ते हैं। वार्ड संख्या 15 में पेयजल समस्या की सूचना पर रविवार को चिरकुंडा नगर झामुमो अध्यक्ष रंजीत बाउरी वहां पहुंचे तथा ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्या को सुना। उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए तथा चिरकुंडा नगर परिषद के लिए बहुत शर्म की बात है कि आज भी लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। यहां पर कमजोर वर्ग के लोग ज्यादातर बसे हुए हैं और सरकार का ऐसा गाइडलाइन है कि ऐसे जगहों पर पेयजल आपूर्ति के लिए स्टैंड पोस्ट की व्यवस्था किया जाए। परंतु चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष एक कमजोर वर्ग से होते हुए भी इन लोगों को अभी तक पानी मुहैया नहीं करवा पाए यह बहुत चिंता का विषय है। मैं इस संबंध में बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी से मिलकर जल्द से जल्द इन क्षेत्रों में पानी मुहैया कराने का मांग करूंगा। अगर मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो झामुमो के बैनर तले यहां के लोग चिरकुंडा नगर परिषद का मुख्य द्वार को जाम करने का काम करेंगे। इसकी सारी जवाबदेही चिरकुंडा नगर परिषद के पदाधिकारियों की होगी। मौके पर रंजीत रवानी अजय बाउरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे।




