Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरत्योहारदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

145 वर्षों की परंपरा! पचंबा दुर्गा स्थान में 1001 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, भक्तिमय हुआ गिरिडीह

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा की आराधना में गिरिडीह पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। मंदिरों में मंत्रोच्चार गूंजने लगे और श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आए।

145 वर्षों की परंपरा! पचंबा दुर्गा स्थान में 1001 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा, भक्तिमय हुआ गिरिडीह

गिरिडीह : मनोज कुमार

गिरिडीह : शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा की आराधना में गिरिडीह पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। मंदिरों में मंत्रोच्चार गूंजने लगे और श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आए। इसी क्रम में गिरिडीह के ऐतिहासिक सार्वजनिक दुर्गा स्थान, पचंबा में भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्र पूजा का शुभारंभ हुआ। यात्रा में 1001 महिलाओं, युवतियों और बच्चियों ने सिर पर कलश धारण कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

145 वर्षों से निभाई जा रही परंपरा रविवार पूर्वाह्न निकाली गई कलश यात्रा सार्वजनिक दुर्गा स्थान से शुरू होकर नर्मदा धाम पहुंची। इसके बाद बरतर काली मंडा होते हुए यात्रा वापस सार्वजनिक दुर्गा मंडप पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मां दुर्गा के जयकारों और भक्ति के माहौल के बीच पूरा क्षेत्र आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि सार्वजनिक दुर्गा स्थान, पचंबा में पिछले 145 वर्षों से लगातार कलश यात्रा निकालने की परंपरा चली आ रही है। इसी यात्रा के साथ यहां नवरात्र पूजा की शुरुआत होती है। समिति के अनुसार, इस दुर्गा मंडप के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और भक्त अपनी मनोकामनाएं लेकर मां के दरबार में पहुंचते हैं।

महानवमी पर होगी भव्य भक्ति जागरण और झांकी समिति के सचिव दीपक कुमार साह और उपाध्यक्ष पवन कंधवे ने बताया कि नवरात्र के दौरान सप्तमी, अष्टमी और महानवमी पर सांस्कृतिक एवं भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। महानवमी के अवसर पर विशेष रूप से भव्य भक्ति जागरण के साथ आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी।

सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट कलश यात्रा को देखते हुए पचंबा पुलिस भी अलर्ट मोड में रही। प्रथम पूजा के दिन से ही थाना प्रभारी राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस जवान विभिन्न स्थानों पर मुस्तैद नजर आए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूजा कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

समिति के सदस्यों ने निभाई अहम भूमिका कलश यात्रा को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष संजय कंधवे, सचिव दीपक साह, सह-सचिव नरेंद्र सिंह, विनय खैतान, संयोजक मुकेश साही, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, उपाध्यक्ष पवन कंधवे, रंजीत भदानी, अमित कुमार साहू, संतोष साहू, उपसचिव अजय विजेता, मृत्युंजय गुप्ता, संजय शर्मा, कृष्णा सिन्हा, अभिषेक कंधवे, सूरज यादव, पप्पू यादव, दयानंद साहू, धर्मेंद्र दुबे समेत कई श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पचंबा सार्वजनिक दुर्गा स्थान में 1001 कलशों के साथ निकली भव्य यात्रा ने नवरात्र के उत्साह को नई ऊर्जा दी। 145 वर्षों से चली आ रही परंपरा एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर सामने आई।

Related Articles

Back to top button