Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशमनोरंजनलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

आर्ट एजुकेशनल एंड स्कील्ड सोसायटी के द्वारा रविवार को संस्कृति कला महोत्सव का आयोजन

आर्ट एजुकेशनल एंड स्कील्ड सोसायटी के द्वारा रविवार को संस्कृति कला महोत्सव का आयोजन किया गया।स्थानीय बाई पास रोड स्थित उत्सव भवन में आर्ट एंड टैलेंट के तहत कला के रंग की सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई

आर्ट एजुकेशनल एंड स्कील्ड सोसायटी के द्वारा रविवार को संस्कृति कला महोत्सव का आयोजन किया गया

पलामू – आर्ट एजुकेशनल एंड स्कील्ड सोसायटी के द्वारा रविवार को संस्कृति कला महोत्सव का आयोजन किया गया।स्थानीय बाई पास रोड स्थित उत्सव भवन में आर्ट एंड टैलेंट के तहत कला के रंग की सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई।कार्यक्रम का प्रारंभ लता मंगेशकर चौक पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रथम मेयर अरुणा शंकर ने लता मंगेशकर के गीत गाकर समां बांध दिया।
तत्पश्चात सत्कार भवन में प्रथम मेयर द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर कला महोत्सव का शुभारंभ करते हुए लता मंगेशकर का गीत गाकर सुनाया।

छोटे छोटे बच्चे बच्चियों के एक से एक आकर्षक संगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी गई।बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए आर्ट एजुकेशनल एंड स्कील्ड सोसायटी के द्वारा आडिशन के अवसर पर आयोजित भव्य कला महोत्सव कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया।इस संबंध में सोसायटी के विजय कुमार दूबे ने बताया की इसमें चयनित बच्चों की फाइनल प्रतियोगिता तीन अगस्त को आयोजित की जाएगी।
श्री दूबे ने बताया की बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए इस तरह का आयोजन किया गया है। आज के आयोजन में जज की भूमिका में शालिनी श्रीवास्तव,कुंदन डिसूजा व सुरज मिश्रा मौजूद थे।
वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में आकाश राज,अनिषा तिवारी, पवन कुमार,संजीत कुमार,रौशन कुमार,प्रियांशु दूबे व राहुल राज ने सक्रिय भूमिका निभाई।
वहीं कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता नवीन तिवारी,अजीत पाठक,अजीत कुमार,मनोज झा,चंदा झा,पवन कुमार व सच्चिदा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button