हल्दीपोखर टोला भेलाईडीह में सरहुल महोत्सव का आयोजन ।
पोटक प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर टोला भेलाईडीह में बुधवार 18 मार्च 2026 को सरहूल महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजन किया गया।

हल्दीपोखर टोला भेलाईडीह में सरहुल महोत्सव का आयोजन ।
अभिजीत सेन।
जमशेदपुर /पोटका
पोटक प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर टोला भेलाईडीह में बुधवार 18 मार्च 2026 को सरहूल महोत्सव धूमधाम के साथ आयोजन किया गया। इस भग्य कार्यक्रम में सर्वप्रथम जाहेरथान में नाया नेपाल भूमिज द्वारा अपने पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर क्षेत्र के लिए सुख शांति समृद्धि की मंगल कामना किया गया।

जीसके पश्चात आखड़ा में सांस्कृतिक वेशभूषा में विभिन्न नृत्य दलों के द्वारा हादी शुशुन नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि बबलू चौधरी व हिमांशु सरदार ने सरहूल की विशेषता पर प्रकाश डाला। उन्होंने सरहूल महोत्सव आयोजन का सराहना किया।

इस अवसर पर व्यवस्था प्रभारी संजीव सरदार,नवचयनित ग्राम प्रधान रायचरण सरदार,देवरी अनादि सरदार,डाकुवा सुगनाराम सरदार,राजू सरदार, शिक्षक शुरू सरदार, मनोज सरदार, जयपाल मुंडा, गुलशन भूमिज,काल्टू सरदार,राम सरदार सहित सैंकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।



