Breaking Newsझारखण्ड

गोमिया पत्रकार संघ की बैठक में हुए कई निर्णय।

गोमिया पत्रकार संघ की बैठक में हुए कई निर्णय।

गोमिया पत्रकार संघ की बैठक गोमिया सिनेमा हॉल के निकट कुलदीप कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई निर्णय लिए गए, जिसमें गोमिया में एक प्रेस क्लब निर्माण के लिए स्थानीय विधायक से मांग की जाएगी। इसके साथ ही गोमिया प्रखंड के प्रत्येक पंचायत जाकर एक दिन सामूहिक रूप से ग्रामीणों की समस्याओं एवं विकास योजनाओं की जानकारी लेने एवं उनकी मुसीबतों को उजागर करने का निर्णय लिया गया। प्रत्येक सप्ताह एक पंचायत के ग्रामीणों से रूबरू होने का संघ की बैठक प्रत्येक महीने के पहला रविवार को होगी। विशेष परिस्थिति में कभी भी बैठक बुलाई जा सकती है। बैठक में संघक्षक नागेश्वर कुमार, सचिव अनन्त कुमार, कोषाध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिन्हा,व जितेंद्र अग्रवाल, उप सचिव संजय रवानी, उप कोषाध्यक्ष अमिताभ सिन्हा, कार्यालय प्रभारी ओमकार नाथ मिश्रा, कहकशां,सहित कार्यकारिणी सदस्यों में बॉबी राज, बंटी खनूजा, शशिकांत, दीपक पासवान, पंकज पांडेय, विजय कुमार साव, संजय कान्दू, जितेन्द्र पासवान, कृष्ण कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button