₹3 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिर,फ्तार — बाइक, मोबाइल और नगद बरामद l
गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में ₹3 लाख की चोरी का मामला पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर सुलझा लिया है। 15 अप्रैल 2026 को केसवारी बाजार के पास हुई इस घटना में शामिल दो अपराधियों को गिर,फ्तार कर लिया गया है।

₹3 लाख की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिर,फ्तार — बाइक, मोबाइल और नगद बरामद l
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : जिले के सरिया थाना क्षेत्र में ₹3 लाख की चोरी का मामला पुलिस ने महज एक सप्ताह के भीतर सुलझा लिया है। 15 अप्रैल 2026 को केसवारी बाजार के पास हुई इस घटना में शामिल दो अपराधियों को गिर,फ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, वादिनी मंजू देवी (44 वर्ष), पति लखन महतो, निवासी ग्राम बालेडीह, थाना सरिया ने भारतीय स्टेट बैंक की सरिया शाखा से ₹3 लाख की निकासी की थी।

रकम को उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखा था। घर लौटने के दौरान केसवारी बाजार में फल खरीदने के क्रम में अज्ञात चोरों ने डिक्की से पैसे उड़ा लिए थे। इस संबंध में सरिया थाना में कांड संख्या 70/2026 दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खुर्शीद अंसारी (37 वर्ष), पिता अब्दुल जब्बार अंसारी, निवासी बिशनपुर पचंबा, थाना पचंबा तथा मोहम्मद साबिर अंसारी (करीब 50 वर्ष), निवासी थाना पचंबा, जिला गिरिडीह के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल (नंबर JH 11 AA 7883), दो मोबाइल फोन तथा चोरी की गई राशि में से ₹15 हजार नगद बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने सभी बरामद सामान को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धनंजय राम ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि शेष राशि की बरामदगी और मामले की जांच जारी है।
इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।



