Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर आलोक का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन परिवार को सांत्वना देने पहुंचे नगर विकास सुदीप कुमार

गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार और संगीत क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रभाकर आलोक का निधन हो गया।

वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर आलोक का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन परिवार को सांत्वना देने पहुंचे नगर विकास सुदीप कुमार

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : गिरिडीह के वरिष्ठ पत्रकार और संगीत क्षेत्र में रुचि रखने वाले प्रभाकर आलोक का निधन हो गया। गुरुवार को मकतपुर रोड स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने के लिए नगर विकास मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे।

इस दौरान मंत्री ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया। जानकारी के अनुसार पत्रकार आलोक प्रभाकर को तेज खांसी हुआ था। इसको लेकर उन्हें नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था।

लेकिन अचानक बुधवार की रात करीब 9 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। इस घटना से मीडिया जगत के लोगों को काफी आघात पहुंचा है। बता दे कि आलोक प्रभाकर ने कई इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं वहीं वर्तमान में ABA न्यूज़ का संचालन कर रहे थे।

 

Related Articles

Back to top button