Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादुर्घटनादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

होली के दिन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

देवरी प्रखंड के चतरो गांव में होली के दिन नदी में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के बाद शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।

होली के दिन नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : देवरी प्रखंड के चतरो गांव में होली के दिन नदी में डूबने से हुई दो युवकों की मौत के बाद शनिवार को कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

जानकारी के अनुसार होली के दिन चतरो गांव के नौ युवक अपने सहयोगियों के साथ होली खेलने के बाद गोदावरी नदी के त्रिवेणी संगम में स्नान करने गए थे। इसी दौरान दो युवक गहरे पानी में चले गए, जिससे उनकी डूबने से मौ,त हो गई। मृतकों की उम्र लगभग 18 वर्ष और 20 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

शनिवार को धनंजय कुमार सिंह जब मृतकों के घर पहुंचे तो बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सरकार से जो भी सहायता मिल सकती है,

उसे दिलाने का प्रयास किया जाएगा, हालांकि इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है।
इस मौके पर उनके साथ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, अंबिका बरनवाल, राजीव रंजन सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button