Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचे बेला प्रसाद, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है।

दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचे बेला प्रसाद, शोकाकुल परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी बेला प्रसाद सोमवार को उत्सव उपवन स्थित दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचीं।

बेला प्रसाद ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।

इस दौरान बेला प्रसाद ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असामयिक निधन बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उनका निधन परिवार के साथ-साथ राजनीतिक क्षेत्र और पूरे झारखंड के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की कामना की।

दिवंगत मंत्री के निधन के बाद उनके आवास पर लगातार राजनीतिक, सामाजिक और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। लोग उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं और शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। मौके पर मंत्री सह विधायक डॉ इरफान अंसारी जिला अध्यक्ष सतीश केडिया सहित गई कांग्रेस नेता मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button