Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

दुर्गा महोत्सव के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग पूर्वी सिंहभूम के टीमों के द्वारा हाता स्थित होटलों एवं दुकानों की खाद्य सामग्री की किया गया जांच। दुकानदारों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का, दिया गया निर्देश।

दुर्गा महोत्सव को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के टीमों ने जांच अभियान तेज कर दिया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के टीमों ने हाता के होटल और माल के खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता की जांच किया।

दुर्गा महोत्सव के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग पूर्वी सिंहभूम के टीमों के द्वारा हाता स्थित होटलों एवं दुकानों की खाद्य सामग्री की किया गया जांच। दुकानदारों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने का, दिया गया निर्देश।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

दुर्गा महोत्सव को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के टीमों ने जांच अभियान तेज कर दिया है। वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त के निर्देश अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के टीमों ने हाता के होटल और माल के खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता की जांच किया। टीम के पदाधिकारियों ने श्री गणेश मिष्ठान भंडार,न्यू कृष्णा स्वीटस,पाल होटल सहित एक माल पहुंच कर जांच शुरू किया।

जांच में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता,मैनू फ्चेकरिंग व, एक्सपायरी तिथि तथा कंपनी के अनुज्ञप्ति को बारिकी से देखा। पदाधिकारियों ने होटल व माल संचालकों को सरकार द्वारा जारी खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने, एक्सपायरी डेट के बाद सामग्री बिक्री नहीं करने, आवश्यक अनुज्ञप्ति लेने,मिठाई में खाद्य पदार्थ में उपयोग वाले रंग का ही उपयोग करने,साफ सफाई का कड़ाई से पालन करने,

शुद्ध पेयजल का उपयोग करने सहित अन्य बिंदुओं पर निर्देशों का पालन करने को कहा। टीम में फूड इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार, अविनाश किस्कु व राजहंस कुमार शामिल थे। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा के पूर्व यह अभियान चलाया गया ताकि आम जनता को सेहत से जुड़े गलत खाद्य पदार्थ का सेवन नहीं करना पड़े।

Related Articles

Back to top button