होटल मधुबन बेजिस में रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने प्रेस वार्ता की।
होटल मधुबन बेजिस में रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने प्रेस वार्ता की।

होटल मधुबन बेजिस में रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने प्रेस वार्ता की।
गिरीडीह, मनोज कुमार।
गिरीडीह: रविवार को जरासंध चौक स्थित होटल मधुबन बेजिस में रालोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में उन्होंने बताया कि आगामी 30 जून को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गिरिडीह के होटल संगम में आहूत होगी। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री पशुपति पारस मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में झारखंड में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।

बताया गया कि बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावे पार्टी के सांसद चंदन सिंह, प्रिंस राज, वीना देवी, बाहुबली केसर, पूर्व सांसद और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत पूरे प्रदेश से पार्टी के अधिकारी प्रकोष्ठ प्रभारी और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित होंगे। प्रेस वार्ता में मौके पर जिला अध्यक्ष विनीत कुमार सूरज पांडे कमलेश शर्मा रंजीत राम विक्रम गुप्ता नरेंद्र चंद्रवंशी सहित कई कार्यकर्ता गण मौजूद थे।



