Breaking Newsअपराधझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

नकली पिस्टल का भय दिखाकर रंगदारी मांगने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के मंडरो बाजार में देर शाम एक घटना सामने आई। यहां तीन युवक एक होटल में खाना खाकर बिना पैसे दिए भाग निकले। जब होटल संचालक उन्हें खोजते हुए मंडरो बाजार पहुंचे, तो उनमें से एक युवक ने नकली पि'स्टल दिखाकर डराने की कोशिश की।

नकली पिस्टल का भय दिखाकर रंगदारी मांगने वाले युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, किया पुलिस के हवाले

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड के मंडरो बाजार में देर शाम एक घटना सामने आई। यहां तीन युवक एक होटल में खाना खाकर बिना पैसे दिए भाग निकले। जब होटल संचालक उन्हें खोजते हुए मंडरो बाजार पहुंचे, तो उनमें से एक युवक ने नकली पि’स्टल दिखाकर डराने की कोशिश की।

हालांकि, मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उस युवक को पकड़ लिया और तुरंत हीरोडीह थाना पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी महेश चंद्र दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि युवक के पास जो ह’थियार था, वह असली नहीं बल्कि प्लास्टिक की एयर गन थी। फिलहाल पुलिस ने युवक से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके दो अन्य फरार साथियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button