Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशबिजनेसमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मेदिनीनगर के गांधी उद्यान में लगेगा महिला हुनर हाट 2025 : प्रियंका सिंघानिया

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं पलामू सांसद करेंगे मेले का उद्घाटन

मेदिनीनगर के गांधी उद्यान में लगेगा महिला हुनर हाट 2025 : प्रियंका सिंघानिया

झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं पलामू सांसद करेंगे मेले का उद्घाटन

ब्यूरो रिपोर्ट, पलामू

मेदिनीनगर : आज यानी 12 जनवरी, 2025 दिन रविवार को पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महिला विंग के तत्वावधान में मेदिनीनगर की प्रथम महापौर श्रीमती अरुणा शंकर के नेतृत्व में लगने वाली “महिला हुनर हाट 2025” मेले की तैयारी की पूरी कर‌ ली गई है। इस बात की जानकारी देते हुए महिला विंग की अध्यक्षा प्रियंका सिंघानिया, सचिव शिखा अग्रवाल, एग्जीक्यूटिव सदस्य संध्या जायसवाल व टीना आनंद ने मेले से एक दिन पहले यानी शनिवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि यह मेला पलामू में महिलाओं द्वारा महिलाओं के हुनर को निखारने के लिए लगाई जाने वाला अपने तरह का पहला प्रयास है जहां महिला उद्यमी या कुटीर उद्योग से जुड़ी महिलाओं को अपने हुनर दिखाने का अवसर मिलेगा, वहीं इसके साथ ही उन्हें अपने द्वारा निर्मित सामग्री बेचने के लिए मेले के माध्यम से बाजार उपलब्ध होगा।

श्रीमती सिंघानिया ने बताया इस मेले में जहां विभिन्न प्रकार लजीज खाने के स्टॉल महिलाओं द्वारा लगाई जा रही है, वहीं मेले को रंगारंग बनाने के लिए बेबी रैंप शो, डांस कंपटीशन, डॉग शो, बॉडी बिल्डिंग शो, मिस्टर मेदिनीनगर, मिस मेदिनीनगर के अलावे महिलाओं के लिए मेहंदी, चूड़ी के भी स्टाल भी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए कई गेम्स की व्यवस्था भी की गई है l

श्रीमती सिंघानिया ने बताया कि इस मेले में 6 वर्ष से कम बच्चे निःशुल्क आमंत्रित हैं। साथ ही हम सबों ने प्रवेश पत्र लकी कूपन के मार्फत रखा है, जिसके लिए सहयोग राशि मात्र 50 रुपये रखी गई है, जिसमें बंपर प्राइज के रूप में टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन दिया जाएगा। इसके हर दो-दो घंटे में लकी ड्रा के माध्यम से कई उपहार निकाले जाएंगे। साथ ही हाऊजी खेलने वाले लोगों की अलग व्यवस्था की गई है l

श्रीमती शिखा अग्रवाल ने बताया इस मेले का मुख्य आकर्षण कालबेलिया डांस है जो राजस्थान के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा l श्रीमती संध्या जायसवाल एवं टीना आनंद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के वित्त मंत्री श्री राधा कृष्ण किशोर जी एवं पलामू के सांसद श्री बी डी राम जी संयुक्त रूप से करेंगेl

आपको बताते चलें कि मेला सुबह 10:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक रंगारंग माहौल में चलेगा l

Related Articles

Back to top button