क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गिरिडीह के छह छात्र ने भाग लेकर जीते पांच मेडल

गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह: विद्या भारती,उत्तर पूर्व क्षेत्र द्वारा आयोजित 36वाँ क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 13 जुलाई को राजगीर,बिहार में संपन्न हुआ।इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा के 06बच्चों ने भाग लेकर पांच मेडल प्राप्त किया। प्रतियोगिता में शंकर कुशवाहा, करण कुमार चौधरी एवं पीयूष कुमार राय रजत पदक प्राप्त किया वहीं सागर साव तथा ऋषभ मंडल ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।

प्रधानाचार्य आनंद कमल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। कहा कि विद्यालय की यह उपलब्धि कोच प्रसून सिंह के कुशल मार्गदर्शन और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। विद्यालय परिवार अपने होनहार भैया के उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।मौके पर अजीत मिश्रा,राजेंद्र लाल बरनवाल,नागमणि कुमार, मुकेश कुमार एवं समस्त आचार्य-दीदी उपस्थित थे।