हेमंत सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में झारखंड को मिलेगा तोहफा, 28 नवंबर को 8514 लोगो को देंगे नियुक्ति पत्र ।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद चयनित पदाधिकारी को 28 नवंबर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र ।

- हेमंत सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में झारखंड को मिलेगा तोहफा, 28 नवंबर को 8514 लोगो को देंगे नियुक्ति पत्र ।
- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद चयनित पदाधिकारी को 28 नवंबर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र ।
_________________________________________
झारखंड : कुंवर यादव ब्यूरो प्रमुख की रिपोर्ट ।
________________________________________
झारखंड /रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी सरकार के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर 28 नवंबर 2025 को फिलहाल 8,514 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का तोहफा सौंपने जा रहे हैं । यह नियुक्ति पत्र का वितरण कार्यक्रम का आयोजन मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा ।
_________________________________________
- जाने किस पद पर कितने अभ्यर्थियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र
_________________________________________

उपसमाहर्ता 207 है , पुलिस उपाधीक्षक 35 है , राज्य कर पदाधिकारी 56 है , कारा अधीक्षक 02 है ,झारखंड शिक्षा सेवा श्रेणी – 2 जिसका पद 10 है , जिला समादेष्टा 01 है , सहायक निबंधक 08 है , श्रम अधीक्षक 14 है , प्रोबेशन पदाधिकारी 06 है , निरीक्षक उत्पाद 03 है , दंत चिकित्सा पदाधिकारी 22 है , सहायक आचार्य 8,000 पद है और कीटपालक 150 है । कुल नियुक्ति पत्र वितरण 8514 अभ्यर्थियों की होगी ।
_________________________________________

आपको बता दे की नियुक्ति पत्र पानेवालों में सबसे अधिक सहायक आचार्य जिसमें कुल आठ हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेगा, इसके अलावा जेपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा से विभिन्न सेवाओं के लिए चयनित पदाधिकारी भी शामिल हैं । चाइनीस पदाधिकारी को खुद नियुक्ति पत्र सौंपेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन । कार्यक्रम का आयोजन मंत्रिमंडल समन्वय विभाग कर रहा है। विभिन्न विभागों के पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है । यह वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुख्य सचिव अविनाश कुमार की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी को कई निर्देश दिए गए हैं । आपको बताते चलें कि इस कार्यक्रम में श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित रोजगार मेला के माध्यम से विभिन्न कंपनियों में चयनित अभ्यर्थियों को कॉल लेटर दिए जाने की संभावना है ।




