आंगनबाड़ी केंद्र बना गोहाल केंद्र जनिये काहनी….
आंगनबाड़ी केंद्र बना गोहाल केंद्र जनिये काहनी....

आंगनबाड़ी केंद्र बना गोहाल केंद्र जनिये काहनी….
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग/चलकुशा – आंगनबाड़ी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे प्रमुख के निरीक्षण अभियान में आंगनबाड़ी केंद्रों में भ्रष्टाचार का केंद्र बनता नजर आया. निरीक्षण के दौरान प्रमुख नीतू कुमारी मसकेडीह पंचायत के पुरानी मस्जिद आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची जहां पाया कि आंगनबाड़ी केंद्र के दरवाजे पर ही बकरी को बांधा जा रहा है.

केंद्र के अंदर घर के सामान रखा मिला. टी एच आर के लिए मिला 485 किलो ग्राम राशन का चावल में से मात्र 2 क्विंटल 4 बोरा चावल ही आंगनबाड़ी केंद्र पर मिला. आंगनबाड़ी सेविका हफीजा खातून से पूछे जाने पर बताइए कि सारा चावल प्राप्त हो गया है. जिसको वितरण कर दिया जाएगा. चलकुशा पंचायत के तुरी टोला आंगनबाड़ी केंद्र में भारी अनियमितता दिखा गया केंद्र का संचालन आंगनबाड़ी सेविका आवास पर ही किया जा रहा है जहां बच्चे पढ़ रहे थे वहां चौकी साइकिल जिससे बच्चों के साथ कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी थी वही टी एच आर का राशन घर के अंदर मिला इस केंद्र में बच्चों की उपस्थिति 2 दिनों की नहीं की गई थी जिससे पता चलता है कि आंगनबाड़ी केंद्र 2 दिनों से बंद था नीतू कुमारी के पूछे जाने के बाद सेविका के द्वारा गोल मटोल जवाब दिया गया जिस पर प्रमुख नीतू कुमारी ने 2 दिनों के बच्चों की उपस्थिति को अब्सेंट करने का निर्देश दिया गया आंगनबाड़ी केंद्र कटघरा मुस्लिम टोला का केंद्र समय से नहीं खोला गया वही बच्चे केंद्र के बाहर भटकते नजर आए. प्रमुख नीतू कुमारी ने कहीं की आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है बच्चों के स्वास्थ्य को भी नजरअंदाज किया जा रहा है जिस सेविका के घर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित है उन्हें तुरंत दूसरे जगह स्थानांतरित किया जाए. आंगनबाड़ी सेविकाओं के निजी आवास पर संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में नियमों को ताक पर रखा जा रहा है।



