Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा,गिरिडीह के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा,गिरिडीह के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

 

हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा,गिरिडीह के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : श्री भारतमाता पूजन समिति,गिरिडीह के कार्यकर्ताओं के द्वारा हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष्य में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर,बरगंडा,गिरिडीह के तत्वावधान में निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित छात्र,-छात्राओं का स्थानीय विश्वनाथ मंदिर के नजदीक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।समिति के अध्यक्ष श्री राजीव तिवारी एवं उपाध्यक्ष श्री रवि रंजन के साथ अनेक कार्यकर्ताओं ने शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की तथा सभी प्रतिभागियों के बीच शीतल पेय का वितरण किया।

श्री राजीव तिवारी ने बताया कि राष्ट्र के सर्वांगीण विकास एवं उच्च भारतीय नैतिक मूल्यों के प्रचार -प्रसार हेतु वर्ष प्रतिपदा जैसे पावन अवसर पर श्री भारत माता पूजन समिति का गठन किया गया है।इसी क्रम में समिति के पहले सामाजिक कार्यक्रम के रूप में राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत विद्यालय के बच्चों के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।श्री रवि रंजन ने बताया कि भविष्य में भारतमाता पूजन समिति के द्वारा अनेक अवसरों पर ऐसे सेवा कार्य करके मानवता एवं भारतीयता की भावना को सुदृढ़ बनाने का कार्य किया जाएगा।

भारतमाता पूजन समिति अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन हेतु सदैव कटिबद्ध है।उन्होंने सभी नगरवासियों को समिति की ओर से नववर्ष की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव कुमार, कवि राज, अमित विश्वकर्मा, अमरनाथ मंडल, कुणाल सिंह,सुरज प्रकाश, जितेंद्र, सत्येंद्र आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button