शहर के बक्शीडीह रोड के रहने वाले विनय सिंह के अपार्टमेंट में लगी आग लाखों रुपया का संपत्ति का हुआ नुकसान
गिरिडीह। शहर के बक्सीडीह रोड स्थित विनय सिंह के अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई, जब चौथी मंजिल पर रहने वाले अमरेश कुमार के फ्लैट में अचानक आग लग गई।

शहर के बक्शीडीह रोड के रहने वाले विनय सिंह के अपार्टमेंट में लगी आग लाखों रुपया का संपत्ति का हुआ नुकसान
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : शहर के बक्सीडीह रोड स्थित विनय सिंह के अपार्टमेंट में शुक्रवार दोपहर अफरा-तफरी मच गई, जब चौथी मंजिल पर रहने वाले अमरेश कुमार के फ्लैट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लपटें फैलने लगीं और पूरा अपार्टमेंट धुएं से भर गया, जिससे लोग अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकल आए।

अमरेश कुमार की पत्नी के अनुसार, हादसे के वक्त वह घर पर अकेली थीं। पूजा करने के बाद जैसे ही वह किचन में गईं, तभी पूजा कक्ष से धुआं उठता देखा। उन्होंने तुरंत शोर मचाते हुए पड़ोसियों को सूचना दी और सभी ने मिलकर दमकल विभाग को घटना की खबर दी।
बताया जा रहा है कि आग संभवतः पूजा में जल रही अगरबत्ती या दीपक से फैली।

कुछ ही देर में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए। अनुमान है कि लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। चौथी मंजिल तक पहुंचने और धुएं के कारण टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी मशक्कत और स्थानीय लोगों की मदद के बाद आ,ग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।



