Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

हाता माताजी आश्रम में रविवार को दूसरा चरण साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन , जिसमें 12 विद्यालय के प्रतिभागियों ने लिया भाग ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रविवार 2 अगस्त 2026 को माताजी आश्रम हाता में दूसरा चरण का साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

हाता माताजी आश्रम में रविवार को दूसरा चरण साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन , जिसमें 12 विद्यालय के प्रतिभागियों ने लिया भाग ।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर /पोटका

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रविवार 2 अगस्त 2026 को माताजी आश्रम हाता में दूसरा चरण का साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पहला चरण के 12 विद्यालय यथा,, तारा पब्लिक स्कूल हाता, विद्या भारती इंग्लिश स्कूल हाता, रम्भा कॉलेज गीतिलता, उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी, विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय हलुद पुकुर, गिरी भारती उच्च विद्यालय हलुद पुकुर, मुकतेश्वर धाम उच्च विद्यालय , सरस्वती शिशु मंदिर कोवाली, उत्क्रमित उच्च विद्यालय इटापुकुर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय शंकर दा, पल्ली मंगल उच्च विद्यालय शांतिपुर, सरस्वती शिशु मंदिर हैंसल के कुल 60 सफल प्रतिभागियों ने भाग लिया।

बच्चे को एक घंटा पहले विषय वस्तु यथा, स्वरचित कविता में,,भारत माता, कहानी में,,कोई भी शिक्षा मुलक़ कहानी तथा लेख में साहित्य समाज का दर्पण है दिया गया। बच्चे स्पॉट में अपनी अपनी सृजन प्रतिभा दिखाई। इस अबसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एम्स के सेवा निब्रित प्रेजिडेंट डाक्टर जी. सी. माझी, विशिष्ट अतिथि के रूप में जीवन विमा के उच्च पदाधिकारी कानाई हांसदा, पूर्वी सिंहभूम के पूर्व सिविल सर्ज़ेन डाक्टर अरविंद कुमार लाल, सेवा निवृत्त पोस्ट मास्टर जगन्नाथ साहू, गाज़ूर संस्था के संस्थापक जन्मेजय सरदार आदि उपस्थित थे।

परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप ने अतिथियों तथा प्रतिभागी बच्चों को स्वागत करते हुए कहा कि परिषद का उद्देश्य है साहित्य के प्रति बच्चों में भी रुझान हो, प्रेम हो और लगाव बड़े। झारखण्ड प्रभा के संपादक सुनील कुमार दे ने कहा,,, साहित्य प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रतिभा खोज करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए मंच देखर प्रेरित करना है ।

इस अबसर पर गजूर संस्था के जन्मेजय सरदार ने भी अपना महत्वपूर्ण विचार रखतें हुए सभी प्रतिभागियों को एक एक पौधा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर परिषद के अध्यक्ष भवतारण मंडल, राजकुमार साहू, कृष्ण पद मण्डल,आशुतोष मण्डल, उज्जवल मण्डल, जय हरि सिंह मुंडा, विकास कुमार भकत, अलोक पाल, अमल कुमार दास, सुमन जी, चिंतामणि त्रिपाठी, शक्ति पद रजक, रामकृष्ण सरदार,सुरेश महापात्र,बलराम गोप, बिनोद ज्योतिषी, निताई महाकुड़ आदि के साथ स्कूली बच्चे और अभिभावक गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button