Breaking Newsखेलझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

हजारीबाग से ढाका के लिए रवाना हुए प्रांजल कुमार, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व l

हजारीबाग और पूरे झारखंड के लिए गर्व का पल। द कोबरा कराटे अकादमी के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रांजल कुमार आज बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने वाली साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए रवाना हुए।

हजारीबाग से ढाका के लिए रवाना हुए प्रांजल कुमार, साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व l

हजारीबाग : हजारीबाग और पूरे झारखंड के लिए गर्व का पल। द कोबरा कराटे अकादमी के राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी प्रांजल कुमार आज बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित होने वाली साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप 2026 के लिए रवाना हुए।

यह चैंपियनशिप 16 से 20 जुलाई 2026 तक ढाका में आयोजित की जाएगी। प्रांजल कुमार आज हजारीबाग से दिल्ली के लिए रवाना हुए। कल दिल्ली से उनकी फ्लाइट बांग्लादेश के लिए है, जहां वे भारतीय कराटे टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बता दें कि प्रांजल कुमार द कोबरा कराटे अकादमी, हजारीबाग के खिलाड़ी हैं। वे हजारीबाग के साथ-साथ पूरे झारखंड के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार दो साल नेशनल चैंपियन बनने का खिताब जीता है।

अकादमी के संस्थापक सह मुख्य कोच सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि प्रांजल का चयन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा साउथ एशियन चैंपियनशिप के लिए किया गया है। उन्होंने कहा, “प्रांजल दिन में 6 घंटे कड़ी मेहनत करता है। उसी मेहनत और अनुशासन की बदौलत आज वह इस मुकाम पर पहुंचा है। हमें उस पर पूरा भरोसा है कि वह भारत के लिए पदक जीतकर लौटेगा।”

आज प्रांजल को विदा करने और शुभकामनाएं देने के मौके पर संस्थापक सेम्पाई चंद्र प्रकाश उपाध्याय के साथ अकादमी के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रमोद यादव और संजय कुमार भी पहुंचे। सभी ने उसे विदाई देते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि प्रांजल कुमार हजारीबाग के पहले और पूरे झारखंड के दूसरे खिलाड़ी हैं जो साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि पर अकादमी की पूरी टीम और समस्त झारखंड के खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

सम्पूर्ण हजारीबाग वासी प्रांजल के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वह तिरंगे की शान बढ़ाकर स्वदेश लौटेगा।

Related Articles

Back to top button