पलमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन।
चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पलमा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन बरकट्ठा के पूर्व विधायक सह पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव जी फीता काटकर किया।

पलमा में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ उद्घाटन।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पलमा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन बरकट्ठा के पूर्व विधायक सह पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव जी फीता काटकर किया।
इस अवसर पर बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी, थाना प्रभारी नरेंद्र पांडेय,जेएलकेएम नेता महेंद्र मंडल, बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष बासुदेव यादव, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष दशरथ यादव, मुखिया सुखदेव यादव, मुखिया प्रतिनिधि रामदेव यादव कलीम खान एवं पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल यादव सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन मैच यदूडीह बनाम लेमिना मोंटेरिस पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें लेमिना मोंटेरिस पब्लिक स्कूल जीत हासिल किया इस दौरान उपस्थित अतिथियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया।

इस शानदार आयोजन के लिए अतिथियों ने सभी टीमों एवं कमेटी के सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ऐसे खेल आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। मौके पर कमेटी के अध्यक्ष विजय यादव, सचिव तस्लीम अंसारी,सूरज यादव,
शिक्षक अरुण यादव, अशोक यादव, रूपेश यादव,कन्हाय यादव, सुभाष यादव, नईम अंसारी, राजेश यादव,अनिल यादव, आशीष यादव, आशीष यादव,बैजनाथ यादव, मिनाज अंसारी, पिंटू यादव, पंकज यादव, यमुना यादव, विनोद यादव, सौरभ यादव, श्रीकांत यादव, पंकज यादव, अजीत यादव, मंजीत यादव, पंकज यादव, सद्दाम अंसारी, अजीम अंसारी, अभिभ अंसारी एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे।




