मोंगिया नेशनल वालीबॉल अकादमी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
गिरिडीह, राष्ट्रीय खेल दिवस के पूर्व संध्या पर टुंडी रोड स्थित उदनाबाद में संचालित मोंगिया नेशनल वालीबॉल अकादमी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मोंगिया नेशनल वालीबॉल अकादमी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, राष्ट्रीय खेल दिवस के पूर्व संध्या पर टुंडी रोड स्थित उदनाबाद में संचालित मोंगिया नेशनल वालीबॉल अकादमी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के आधार पर रखा गया। इस अवसर पर मोंगिया स्टील के चेयरमैन डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी के लिए खुशी की बात है कि भारतीय वॉलीबॉल खेल के जमीनी विकास में केंद्र सरकार के द्वारा एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है।

मोंगिया नेशनल वालीबॉल अकादमी को भारत सरकार खेलो इंडिया मिशन के अंतर्गत केवल बालकों के लिए देश का पहला मान्यता प्राप्त वॉलीबॉल अकादमी बन गया। यह गिरिडीह के अलावा राज्य के लिए खुशी की बात है। आगे इन्होंने बताया कि खेल से संबंधित खेलो इंडिया भारत सरकार का एक महत्वपूर्ण इकाई है जो निजी खेल संस्थाओं को उनके कई मापदंडों को पूर्ण करने के पश्चात उसे मान्यता प्रदान करती है। बताया कि इसके पहले MNVA के अधिकारियों ने गहन जांच पड़ताल किया उसके बाद यह आदेश जारी किया। मौके पर जयदीप सरकार राकेश कुमार अभय सिंह आदिल सिद्दीकी एलबी सिंहा आदि मौजूद थे।




