हजारीबाग यूथ विंग की एसपी अमन कुमार से शिष्टाचार भेंट, सामाजिक कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा
हजारीबाग यूथ विंग के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की l

हजारीबाग यूथ विंग की एसपी अमन कुमार से शिष्टाचार भेंट, सामाजिक कार्यों पर हुई सार्थक चर्चा
हजारीबाग यूथ विंग द्वारा जल्द ही नशा मुक्ति जागरूकता रथ का होगा शुभारंभ, विद्यालयों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा जागरूक
संस्था के सामाजिक कार्य प्रेरणादायक हैं, जनहित के हर प्रयास में पुलिस विभाग पूरा सहयोग देगा : पुलिस अधीक्षक अमन कुमार
समाजहित में निरंतर सेवा कार्यों को नई ऊर्जा और व्यापकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा : चंद्र प्रकाश जैन
हमारा लक्ष्य सेवा के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है : करण जायसवाल
हजारीबाग : हजारीबाग यूथ विंग के प्रतिनिधिमंडल ने जिले के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक अमन कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। संस्था के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन एवं अध्यक्ष करण जायसवाल के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की, जिसमें सचिव रितेश खण्डेलवाल, सह सचिव अभिषेक पांडे, कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद ताजुद्दीन, सत्यनारायण सिंह एवं उदित तिवारी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया और हजारीबाग में उनके पदस्थापन पर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। हाल ही में आयोजित रक्तदान शिविर का जिक्र करते हुए बताया गया कि हजारीबाग पुलिस के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 326 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसके लिए संस्था ने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने छठ पूजा, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों के साथ-साथ आगामी नशा मुक्ति जागरूकता अभियान की योजना से भी अवगत कराया। बताया गया कि संस्था जल्द ही जागरूकता रथ एवं विद्यालयों में जाकर बच्चों को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करेगी। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणादायक है और समाज निर्माण में ऐसी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी पुलिस विभाग संस्था के जनहितकारी कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करेगा। संस्था के संरक्षक चंद्रप्रकाश ने कहा कि हजारीबाग यूथ विंग समाजहित के कार्यों के लिए सदैव तत्पर रही है और पुलिस प्रशासन के सहयोग से इन प्रयासों को और व्यापक बनाया जाएगा। अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सेवा पहुंचाना है और आने वाले समय में नशा मुक्ति, रक्तदान एवं शिक्षा जागरूकता जैसे अभियानों को और सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।



