Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

एसपी के निर्देश पर शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, कई वाहनों की जांच l

पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया।

एसपी के निर्देश पर शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, कई वाहनों की जांच l

गिरिडीह: मनोज कुमार।

गिरिडीह : पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर शहर में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाई मोटरसाइकिल, हैवी साइलेंसर लगे वाहनों, ट्रिपल राइडिंग करने वालों सहित वाहन के कागजातों की सघन जांच की।

अभियान के संबंध में नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के सभी आवश्यक कागजात अपने साथ रखें तथा तेज गति से वाहन न चलाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button