हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 697 किलो अवैध डोडा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार l
बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रसोइया धमना गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा बरामद किया है।

हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 697 किलो अवैध डोडा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार l
हजारीबाग : बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रसोइया धमना गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ डोडा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय हजारीबाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कुल 47 बोरा डोडा जब्त किया गया, जिसका कुल वजन लगभग 697 किलोग्राम बताया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव में अवैध डोडा संग्रह कर उसकी तस्करी की तैयारी की जा रही है। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक बंद कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली गई, जहां प्लास्टिक के बोरों में भारी मात्रा में डोडा रखा हुआ मिला।

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को आरोपी बनाया है—
1. बंगाली साव उर्फ बबलू साव
2. सुनील राणा
दोनों आरोपी बरही थाना क्षेत्र के रसोइया धमना गांव के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस ने जब्त डोडा को विधिवत जप्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस छापेमारी अभियान में बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित बरही थाना की टीम शामिल रही।



