श्री चैत्र रामनवमी स्वागत समिति के अधिकारियों ने विधायक मनीष जायसवाल का किया सम्मान
समिति के अध्यक्ष टोनी जैन को सदर विधायक ने दिया बधाई, डंडा किया भेंट
श्री चैत्र रामनवमी स्वागत समिति के अधिकारियों ने विधायक मनीष जायसवाल का किया सम्मान
समिति के अध्यक्ष टोनी जैन को सदर विधायक ने दिया बधाई, डंडा किया भेंट
हजारीबाग: श्री चैत रामनवमी स्वागत समिति के अध्यक्ष टोनी जैन की अध्यक्षता में समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल का उनके कार्यालय सभागार में अंग-वस्त्र भेंटकर सम्मान किया। हजारीबाग की ऐतिहासिक रामनवमी के विरासत को बरकरार रखने और राम भक्तों के आवाज को सड़क से लेकर सदन तक पुरजोर तरीके से उठाने के लिए समिति के लोगों ने विधायक मनीष जायसवाल का आभार जताया और धन्यवाद दिया। समिति के अध्यक्ष टोनी जैन ने कहा कि विधायक मनीष जायसवाल सनातन धर्म के ध्वजा वाहक हैं और जिस शिद्दत से धर्म के कार्य में लगे रहते हैं वह सराहनीय अनुकरणीय है ।

हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने भी समिति के अध्यक्ष टोनी जैन सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई दिया एवं उन्हें पारंपरिक हथियार लाठी भेंट किया। समिति की ओर से विशेष रुप से पूर्व मुखिया अमर सिन्हा, सोनू गुप्ता, मुकेश मेहता, अंकित अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।




