संघ भवन में झारखंड राज्य जन सेवक संघ की हुई अहम बैठक
झारखंड राज्य जन सेवक संघ जिला शाखा गिरिडीह की आपातकालीन बैठक रविवार को कचहरी प्रांगण स्थित महासंघ कार्यालय में हुई।

संघ भवन में झारखंड राज्य जन सेवक संघ की हुई अहम बैठक
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह, झारखंड राज्य जन सेवक संघ जिला शाखा गिरिडीह की आपातकालीन बैठक रविवार को कचहरी प्रांगण स्थित महासंघ कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राहुल कुमार गुप्ता ने किया। इस मौके पर महासंघ के पदाधिकारी और जिले भर के जनसेवक मौजूद थे। बैठक के दौरान गिरिडीह डीसी द्वारा जन सेवक कर्मचारियों के लिए उपयोग किए गए आमर्यादित शब्दों का कड़े शब्दों में विरोध किया गया।

कहां गया कि एक IAS अधिकारी द्वारा इस तरह से जनसेवकों को बोलकर प्रताड़ित किया गया वह काफी गलत है। बताया गया कि 28 जुलाई को डीसी ऑफिस में हुए विभागीय बैठक में वैसे जनसेवक जो AGM और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रभारी के तौर पर कार्यरत है वे सभी मौजूद थे। इस बैठक में गिरिडीह उपायुक्त द्वारा जनसेवकों के प्रति आमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया गया इसके बाद से सभी जनसेवकों में काफी आक्रोश है।

बैठक के माध्यम से कहा गया कि गिरिडीह डीसी इस कृत व्यवहार के लिए क्षमा मांगे। साथ ही कहा गया कि आगे से यदि डीसी समेत कोई भी अधिकारियों द्वारा इस तरह की भाषा का प्रयोग किया जाएगा तो बैठक को तत्कालीन रूप से बहिष्कार कर सभी रोष प्रकट करेंगे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि गिरिडीह डीसी के इस कार्य को भारत सरकार राज्य सरकार और वरीय पदाधिकारी को सूचित किया जाए।

इस मौके पर महासंघ के नेता अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी बड़े पद पर रहने के बाद यदि कोई राजा समझता है तो यह भूल है। गिरिडीह डीसी के द्वारा जो व्यवहार किया गया है वह गलत है। कहां की सभी का अपना मर्यादा और प्रतिष्ठा होता है। बैठक में अमर किशोर प्रसाद सिन्हा, लखन लाल पंडित,रघुनंदन प्रसाद विश्वकर्मा, रूपलाल महतो ,बसंत कुमार ,संजय कुमार, प्रधान मरांडी ,प्रभात पवन सुजीत कुमार समेत कई जनसेवक मौजूद थे




