Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

गिरिडीह में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

शहर के श्याम भक्त मंडल परिसर में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में हुआ।

गिरिडीह में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : शहर के श्याम भक्त मंडल परिसर में रविवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में हुआ। आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा के साथ की गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं व श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कलश यात्रा की अगुवाई आयोजक बाँके बिहारी लाल शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने श्रीमद् भागवत ग्रंथ को सिर पर धारण कर नगर भ्रमण किया। यात्रा का समापन श्याम सेवा मंडल परिसर में हुआ, जहां जयपुर से पधारे प्रसिद्ध कथावाचक राधेश गौतम ने विधि-विधान के साथ श्रीमद् भागवत ग्रंथ को दरबार में प्रतिष्ठित किया।

श्याम मंदिर प्रांगण में कथा आयोजन को लेकर भव्य सजावट की गई है और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आ रहा है। यह सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान 3 जनवरी तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन भक्ति संगीत, संकीर्तन और कथा प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को अध्यात्म और धर्म का संदेश दिया जाएगा।

श्याम भक्त मंडल के अध्यक्ष ने बताया कि इस कथा आयोजन से समाज में आध्यात्मिक जागरण और नैतिक मूल्यों की स्थापना होगी। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धर्म-संस्कार को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। आयोजन समिति के सदस्यों ने भी श्रद्धालुओं से इस धार्मिक पर्व में सहभागी बनकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया।

Related Articles

Back to top button