लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेस हुआ निगम, घाटों की सफाई अभियान हुआ शुरु, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक ने घाटों का किया निरीक्षण
गिरिडीह नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक अपनी पूरी टीम के साथ शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए निकले और छठ घाट पर लगाए गए सफाई कर्मियों के द्वारा किये जा रहे कामों की जानकारी ली

लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर रेस हुआ निगम, घाटों की सफाई अभियान हुआ शुरु, उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक ने घाटों का किया निरीक्षण
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम की टीम रेस हो गई है. आज गिरिडीह नगर निगम के उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक अपनी पूरी टीम के साथ शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करने के लिए निकले और छठ घाट पर लगाए गए सफाई कर्मियों के द्वारा किये जा रहे कामों की जानकारी ली.

साथ हीं कई दिशा – निर्देश भी दिए. इस दौरान उपनगर आयुक्त आयुक्त प्रशांत लायक ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर नगर निगम पूरी तरह से गंभीर है और सभी छठ घाटों में साफ – सफाई का अभियान युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी छठ घाटों को समय से पहले तैयार कर लिया जाएगा.

ताकि छठ वर्तियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो. बताया की इसे लेकर एक टीम का भी गठन किया गया है. जो लगातार छठ घाटों पर जाकर सफाई अभियान का निरीक्षण भी करेंगे. मौके पर सिटी मैनेजर मंजूर आलम के अलावे अन्य कई कर्मी भी मौजूद थे.




