Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

स्वयं सेवी संस्था मुक्तिधाम फाउंडेशन, कदमा जमशेदपुर के द्वारा रविवार को हरिणा स्थित सामुदायिक भवन में सामुदायिक वन अधिकार ओर दावा प्रक्रिया के बारे में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

स्वयं सेवी संस्था मुक्तिधाम फाउंडेशन,कदमा जमशेदपुर के द्वारा रविवार को हरिणा स्थित सामुदायिक भवन में सामुदायिक वन अधिकार और दावा प्रक्रिया के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

स्वयं सेवी संस्था मुक्तिधाम फाउंडेशन, कदमा जमशेदपुर के द्वारा रविवार को हरिणा स्थित सामुदायिक भवन में सामुदायिक वन अधिकार ओर दावा प्रक्रिया के बारे में जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया।

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

स्वयं सेवी संस्था मुक्तिधाम फाउंडेशन,कदमा जमशेदपुर के द्वारा रविवार को हरिणा स्थित सामुदायिक भवन में सामुदायिक वन अधिकार और दावा प्रक्रिया के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 4 पंचायत हरिणा, नारदा, तेंतला पोड़ा और हेंसलआमदा के 24 गांवों के ग्रामीण भाग लिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कोलकाता के आइएसबी अभिजीत चटर्जी, विशिष्ट अतिथि आर के भकत,करुणा भकत,अमित कुमार व बजरंग करुवा ने बारी बारी से सामुदायिक वन पट्टा अधिनियम 2006 के प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दिया। वक्ताओं ने कहा कि वनों से अनेक लाभ हैं। वनोत्पाद हमारे लिए महत्वपूर्ण है। पेड़ पौधों से उत्सृजित आक्सीजन से हम सांस लेते हैं। कई प्रकार के पौधे व जड़ आयुर्वेद चिकित्सा में लाभदायक है।

वनोत्पाद जैसे दातून,पत्ता,सूखा लकड़ी,फल का दैनिक उपयोग कर हम बचत कर सकते हैं।  लेकिन जानकारी के अभाव में हम वनों से लाभ नहीं ले पाते हैं। हमारी संस्था इसी दिशा में पहल कर ग्रामीणों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि वन अधिकार अधिनियम के धारा 5 के तहत जनजातीय समुदाय को वनों के मालिक का अधिकार प्राप्त है।

आप जागरूक बने और इसका लाभ उठाकर रोजगार श्रृजन करें। संस्था आपको सहयोग करेगी। शिविर में मुखिया कालीपद सरदार, पूर्व मुखिया सुशील सरदार, महावीर सरदार,कमलाकांत नायक, अपूर्व मंडल,श्याम किशोर सरदार, सुशील मार्डी,हरिश प्रधान,सूरज पात्र,सुबल पुराने,कोकिल सरदार,रीड़ू महतो,कुशों बेरा, युधिष्ठिर गोप,राजेश बेरा, राजाराम सरदार, भागीरथी हांसदा, अनिरुद्ध सरदार, सुरेश सरदार,अधिश्वर सरदार के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button