Breaking Newsझारखण्डताजा खबरमनोरंजनराजनीतिलाइव न्यूज़

अरुण साहू के नेतृत्व में भावी चूड़ा गुड तिलकुट का भव्य आयोजन किया गया 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा के पूर्व जिप जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, स्व तिलेश्वर साहू की धर्मपत्नी साबी देवी उपस्थित हुई।

अरुण साहू के नेतृत्व में भावी चूड़ा गुड तिलकुट का भव्य आयोजन किया गया 

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा के पूर्व जिप जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, स्व तिलेश्वर साहू की धर्मपत्नी साबी देवी उपस्थित हुई।

बरही : शोएब अख्तर

हजारीबाग/बरही :- बरही तिलैया रोड स्थित बरही हाउस में टीएसएस के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू के नेतृत्व में भव्य चूड़ा गुड़ तिलकुट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा के पूर्व जिप जिला अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, स्व तिलेश्वर साहू की धर्मपत्नी साबी देवी उपस्थित हुई। मौके पर शालिनी गुप्ता ने कहा कि बरही का अगर विकास करना है तो एक बार युवा व तेजतर्रार नेता अरुण साहू को बरही विधानसभा की जनता मौका दें। हमें पूरा उम्मीद है कि बरही विधानसभा का अरुण साहू के नेतृत्व में बरही विधानसभा का सर्वांगीण विकास होगा। वर्तमान में बरही की जनता त्रस्त है, चारों और भ्रष्टाचार फैली हुई है। वहीं साबी देवी ने कहा कि जब हमारे पति आए थे तो बरही का विकास का पहिया तीव्र गति से चलने लगा था, लेकिन उनकी उनकी हत्या कर दी गई। लेकिन अब मेरा बड़ा बेटा अरुण साहू रुकने वाला नहीं है, आपलोग एक मौका दें बरही के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। वही अरुण साहू ने टीएसएस के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों एवं बरही विधानसभा की जनता को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों का जीवन खुशियों से भरा हो।

वहीं उन्होंने कहा कि बरही में इस बार बदलाव होकर रहेगा।टीएसएस के एक एक सदस्य बरही की जनता की सेवा में लगे हुए हैं। मौके पर बरही प्रखंड अध्यक्ष संतोष रजवार, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, पदमा प्रखंड अध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, प्रधान सचिव विशुनधारी महतो, उपाध्यक्ष छोटन ठाकुर, मीडिया प्रभारी बबलू साहु, उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, सुनील रविदास, डॉ विशेश्वर, मनोज कुमार, मुखिया कोयल देवी, मोहन साव, उमाकाशंत रजवार, मो .रिजवान, अलफक, बिरेंद्र पासवान, गोविंद मेहता, कारू मेहता, छोटी राम, प्रकाश दास, पप्पू राणा, राजेश कुशवाहा, टेकलाल साव, रूपलाल राणा, कृपाल राणा, लॉ चंद्रवंशी, नारायण साव, राजू मेहता, संगीता देवी, मनिता देवी, मंजू देवी, संजू देवी, देवांती देवी, पार्वती देवी, संतोष चंद्रवंशी, किरण देवी, वजुर हक, राकेश साव, सन्नी गुप्ता समेत भारी संख्या में बरही विधानसभा के लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button