Breaking Newsझारखण्डताजा खबरराजनीतिलाइव न्यूज़

जिप सदस्य सविता सिंह के प्रयास से मिला ट्रांसफार्मर

जिप सदस्य के प्रयास से मिला ट्रांसफार्मर

जिप सदस्य के प्रयास से मिला ट्रांसफार्मर

संवाददाता – मुन्ना यादव

 

हजारीबाग/चालकुशा: जिला परिषद सदस्य सविता सिंह के प्रयास से चलकुशा प्रखंड के चौबे पंचायत अंतर्गत महतोडीह में65 केवीए का ट्रांसफर दिया गया। विगत 1 महीने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को विवश थे। वही विद्यार्थियों को बिजली नहीं रहने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। जिसकी सूचना मिलते ही जिप सदस्य सविता सिंह ने संज्ञान लेकर संबंधित वरीय पदाधिकारी को सूचना दी।

ट्रांसफार्मर मिलने पर महतोडीह के ग्रामीण और विद्यार्थियों ने सविता सिंह के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा विधिवत फीता काटकर और नारियल फोड़कर ट्रांसफार्मर को चालू किया गया। जीप सदस्य ने कही की चलकुशा प्रखंड क्षेत्र में कहीं भी ट्रांसफार्मर खराब हो तो इसकी सूचना तुरंत हमें दें, शीघ्र समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगी। इस कार्यक्रम में महतोडीह के ग्रामीण भीम पंडित, उपेंद्र सिंह, पंकज पंडित, भगत समेत अन्य ग्रामीण और विद्यार्थी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button