चलकुशा प्रखंड में मोहर्रम त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न।
हजारीबाग/चलकुशा प्रखंड के विभिन्न गांव चलकुशा, बरियौन, मसकेडीह, अलगडीहा, कटघरा, नरैना, डढाई चौबे, खरगु, सलैयडीह, रागडीह, केंदुआ, पलमा, दुमदुमा, जमसोती, मनैया समेत 26 अखाडो से मोहर्रम की दसवीं की जुलूस निकाली गई

चलकुशा प्रखंड में मोहर्रम त्यौहार शांतिपूर्ण सम्पन्न।
संवाददाता – मुन्ना यादव
हजारीबाग : चलकुशा प्रखंड के विभिन्न गांव चलकुशा, बरियौन, मसकेडीह, अलगडीहा, कटघरा, नरैना, डढाई चौबे, खरगु, सलैयडीह, रागडीह, केंदुआ, पलमा, दुमदुमा, जमसोती, मनैया समेत 26 अखाडो से मोहर्रम की दसवीं की जुलूस निकाली गई. इस दौरान अखाडो के युवा खिलाड़ियों ने तलवार, लाठी-डंडा, बाना आदि से हैरतअंगेज करतब दिखाये.

चलकुशा मदरसा एवं रैनीटांड मसकेडीह, सलैयडीह, पलमा, खरगु, अलगडीहा समेत कई जगह मेला का आयोजन किया गया. मोहर्रम को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबी में उत्साह देखा गया, विशेष कर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया. मोहर्रम को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने में थाना प्रभारी सुर्यकांत कुमार, बीडीओ अमृता सिंह, अंचलाधिकारी नवीन भूषण कुल्लू अपने दल-बल के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहे.

मोहर्रम के अवसर पर जिप सदस्य सविता सिंह, मुखिया संघ अध्यक्ष आलोक सिंह बीस सूत्री अध्यक्ष सलीम अंसारी विधायक प्रतिनिधि लखन साव प्रमुख प्रतिनिधि दीपक चौधरी मुखिया सुखदेव यादव,मुखिया प्रतिनिधि केदार यादव, बासुदेव यादव, रामजीत रजक, रामदेव यादव, विक्रमादित्य सिंह, सीताराम पंडित,पसंस प्रतिनिधि उमेश साव समाजसेवी, दशरथ यादव,शशि सिंह नसीम अंसारी, संजय यादव एवं अन्य लोग काफी संख्या में मौजूद थे।




