गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया ” समर कैंप 2026 का प्रारम्भ “
राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद , रांची के निर्देशानुसार तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का आयोजन l

गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने दीप प्रज्वलित कर किया ” समर कैंप 2026 का प्रारम्भ ” —
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद , रांची के निर्देशानुसार तीन दिवसीय समर कैंप 2026 का आयोजन 19 मई से पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह , गिरिडीह के प्रांगण में मुख्य अतिथि गिरिडीह सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव एवं प्रसिद्ध मोटिवेटर संस्थान गोल धनबाद सेंटर के निदेशक संजय आनंद के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रारंभ किया गया l

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दृष्टिगत रखते हुए विधालय स्तर पर खेल के साथ फिटनेस, सृजन के संग बचपन, पोस्टर मेकिंग, प्रतिभा प्रदर्शन, हस्त कला, पठन , कला- संस्कृति के साथ अनुभव साझा करने एवं बच्चों को शिक्षकों संग शिक्षा प्रेमियों के द्वारा प्रोत्साहित प्रतिदिन समर कैंप में किया जा रहा है l

मुख्य अतिथि जीतवाहन उरांव ने बच्चों से कहा कि आप सरकारी विधालय के छात्र-छात्राओं को अपनी प्रतिभा को कमजोर नहीं समझे अपनी जीवन की कहानियों से बच्चों को आगे बढ़ने की कला पर जोड़ दिया l मोटिवेटर संजय आनंद ने बच्चों को लक्ष्य बनाकर पढ़ने के लिए एनसीईआरटी की पुस्तक पर विशेष ध्यान आकृष्ट किया l

नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने अतिथियों को सम्मानित करते हुए कहा कि विधालय परिवार गौरवांवित महसूस करता है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विधालय में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए आपने समर कैंप के माध्यम से झारखंड सरकार के उद्देश्य को चरितार्थ किया l बच्चों की प्रतिभा को निखारने में सभी का सहयोग मिलेगा तभी बच्चे सफलता प्राप्त करेंगें l
कार्यक्रम का संचालन विधालय की शिक्षिका शिखा कुमारी ने कहा एवं बच्चों को समर कैंप की सभी गतिविधियों में अपना योगदान देने के लिए उत्साहित किया कार्यक्रम को सफल बनाने में देवभूमि झारखंड न्यूज के प्रधान संवाददाता दिलीप सिन्हा, जिला संवाददाता संजीत तिवारी, गिरिडीह इंचार्ज सुष्मिता गुड़िया, संवाददाता गोरव नारायण सिन्हा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई l
समर कैंप में विधालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सौरभ, पूर्व अध्यक्ष महेंद्र दास, आईसीटी इंस्ट्रक्टर सुनील कुमार दास, कार्यालय सहायक अजीत कुमार राय के साथ समर कैंप में सम्मिलित होने वाले सभी बच्चे अपने प्रतिभाओं को प्रदर्शित कर रहे हैं



