स्कूल में पहुंचा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, पठन पाठन बाधित
स्कूल में पहुंचा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, पठन पाठन बाधित

स्कूल में पहुंचा आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम, पठन पाठन बाधित
संवाददाता :ईश्वर यादव

हजारीबाग/बरकट्ठा:प्रखंड में आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार का कार्यक्रम चुगलामो पंचायत के उमवि तुर्कबाद में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भीड़ पहुंचने से बच्चों का पठन पाठन बाधित रहा। कार्यक्रम स्कूल के बरामदे में आयोजित हुआ। इससे बच्चे स्कूल के कमरे में कैद रहे। बच्चों के पढ़ाई बाधित को लेकर अभिभावकों में रोष देखा गया। मालूम हो कि इस बार आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पंचायत सचिवालय को छोड़कर स्कूल में करने को लेकर प्रखंड कार्यालय से चिट्ठी जारी किया गया है।

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भूमि संबंधी कार्य, विकास कार्य, राशनकार्ड समेत अन्य कार्य को लेकर दर्जनों फरियादी पहुंचे। कई फरियादियों के शिकायत को ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। कई लोंगो के आवेदन जमा लिए गए। कार्यक्रम में मुखिया फूलवंती देवी, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रदीप कुमार, बीडीओ कृतिबाला लकड़ा, सीओ श्रीकांत लाल मांझी, मुखिया फूलवंती देवी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदुश अंसारी, प्रखंड उपाध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता, उपमुखिया चन्द्रदीप पांडेय मौजूद थे।




