Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

मजदूर सभा (सीएमएसआई) सीटू व जीएम ओपी चौबे के साथ इसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय में 11 सूत्री मांगो को ले वार्ता हुई

भारत की कोलियरी मजदूर सभा (सीएमएसआई) सीटू व जीएम ओपी चौबे के साथ इसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय में 11 सूत्री मांगो को ले वार्ता हुई

मजदूर सभा (सीएमएसआई) सीटू व जीएम ओपी चौबे के साथ इसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय में 11 सूत्री मांगो को ले वार्ता हुई

निरसा मुगमा : भारत की कोलियरी मजदूर सभा (सीएमएसआई) सीटू व जीएम ओपी चौबे के साथ इसीएल मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय में 11 सूत्री मांगो को ले वार्ता हुई. वार्ता में यूनियन की ओर से जेबीसीसीआई के सदस्य सुजीत भट्टाचार्जी उपस्थित थे.

श्री भट्टाचार्जी ने कहा कि मुगमा क्षेत्र में इसीएल द्वारा चलाये जा रहे खदानों में उत्पाद को बढ़ाने के लिए कोलियरियों में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करने, डीसी द्वारा मान्यता प्राप्त ट्रक लोडर मजदूरों का समाजिक सुरक्षा, वेतन का समाधान करने, लखिमात कोलियरी के कोल डंप में विश्राम गृह बनाने, आरओ वाटर प्लांट का निर्माण कराने,

महिला मजदूर रीमा गोप क्वाटर नहीं मिलने के बावजूद बिजली बिल व क्वाटर एलीउंस बंद कर बकाया भूगतान करने, सेवानिवृत मजदूर भगवान बेहरा का बकाया भविष्यनिधि का भूगतान करने, बारूद नाहक दुखन भूईयां का बकाया पावना छुट्टी में सुधार करने, कैंसर पीड़ित मजदूर को उचित कार्य देने, लंबे समय से कार्य में लगे मजदूरों को पदस्थापित करने, अवकाश प्राप्त कर्मचारी को ओपीडी, चिकित्सा भत्ता समय पर भूगतान करने

रिजनलअस्पताल व डिस्पेंसरी में दवा उपलब्ध कराने की मांग किया. जीएम श्री चौबे ने सभी मांगो पर सकारात्मक पहल करने व ट्रक लोडर मजदूरों का वैकल्पिक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया. वार्ता में एपीएम दास सेनगुप्ता, यूनियन के क्षेत्रीय संयोजक गणेश धर, कार्तिक दत्ता, मधू गुरू, संजय पालित, जयदेव पात्रों, जीवन घोष, भगवान बेहरा, पोरेश माजी, गोपाल राय शामिल थे.

Related Articles

Back to top button