Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़

सुभाष पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने किया वृक्षारोपण, 50 पौधे लगाए l

गिरिडीह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा सुभाष पब्लिक स्कूल परिसर में “एनवायरनमेंट सर्विस वीक” के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुभाष पब्लिक स्कूल में लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट ने किया वृक्षारोपण, 50 पौधे लगाए l

गिरिडीह, मनोज कुमार।

गिरिडीह : पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट के द्वारा सुभाष पब्लिक स्कूल परिसर में “एनवायरनमेंट सर्विस वीक” के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 50 पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन दशरथ प्रसाद ने बताया कि लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के निर्देशानुसार 18 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक पर्यावरण सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जा रहा है।
वहीं, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन धर्म प्रकाश ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन विश्व के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन चुका है।

ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाकर ही पर्यावरण को संतुलित किया जा सकता है। उन्होंने जानकारी दी कि 25 अप्रैल को किरण पब्लिक स्कूल में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें लायन दशरथ प्रसाद, सचिव सुदीप गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन धर्म प्रकाश, लायन राजेश कुमार गुप्ता, लायन संजय कुमार सिंह, लायन गुंजन कुमार शर्मा, लायन अमरनाथ मंडल, लायन डॉ. सुमन कुमार और लायन मसरूर आलम सिद्दीक़ी सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Back to top button