सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन द्वारा कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन
गिरिडीह, सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन द्वारा वर्ष के समापन अवसर पर कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन द्वारा कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन
गिरिडीह, मनोज कुमार।
गिरिडीह : गिरिडीह, सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन द्वारा वर्ष के समापन अवसर पर कार्यकर्ता मिलन सह वनभोज कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्था से जुड़े कर्मठ, निष्ठावान एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को एक मंच पर एकत्र कर उनका मनोबल बढ़ाना, आपसी संवाद को सशक्त करना तथा वर्ष भर के कार्यों की सराहना करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें संस्था द्वारा वर्ष भर में किए गए सामाजिक कार्यों, बालिकाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य शिविरों, बाल विवाह रोकथाम एवं जरूरतमंद परिवारों को सहयोग जैसे कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक संवाद एवं अनुभव साझा किए गए, जिससे संगठनात्मक एकता और मजबूत हुई।

इस अवसर पर “Brilliant Work of the Year” सम्मान के अंतर्गत संस्था के उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसोसिएट्स को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालों में रूबी नाज़, सुनीता वर्मा, झूमा देवी, गीता देवी, गीता पाण्डेय, रानी देवी, समा प्रवीण, मंजू देवी, अफसाना प्रवीण, हाज़रा खातून एवं मनोरमा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहीं।

इन सभी सहयोगियों ने विपरीत परिस्थितियों में भी निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर संस्था के उद्देश्यों को ज़मीन पर साकार किया है। उनका समर्पण संस्था के लिए प्रेरणास्रोत है।कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने वनभोज का आनंद लिया एवं आगामी वर्ष में और अधिक प्रतिबद्धता के साथ समाज सेवा करने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल एक मिलन समारोह रहा,
बल्कि संगठन की एकता, ऊर्जा और सेवा भाव को नई दिशा देने वाला क्षण बना।सुकन्या लक्ष्मी जन सहयोग फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करती रहेगी।



