Breaking Newsउत्तर प्रदेशताजा खबरलाइव न्यूज़

सरकार आपदा प्रबंधन ग्राम स्तरीय राहत चौपाल सरधुआ इंटर मीडिएट कालेज के प्रांगण में आयोजित

सरकार आपदा प्रबंधन ग्राम स्तरीय राहत चौपाल सरधुआ इंटर मीडिएट कालेज के प्रांगण में आयोजित

सरकार आपदा प्रबंधन ग्राम स्तरीय राहत चौपाल सरधुआ इंटर मीडिएट कालेज के प्रांगण में आयोजित

यूपी: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री कुंवर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश सरकार आपदा प्रबंधन ग्राम स्तरीय राहत चौपाल सरधुआ इंटर मीडिएट कालेज के प्रांगण में आयोजित कर ग्रामीणो से बाढ़ से आने वाली परेशानियों तथा बाढ़ प्रबन्धन की तैयारियों के बारे में चर्चा की गयी। बाढ़ राहत चौपाल में अपर जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ चौपाल में विगत वर्ष 2021 एवं 2022 कि बाढ़ आने के उपरांत बाढ़ चौकी से संबद्ध आबादी प्रभावित ग्रामों के समुदाय को किस तरह कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है, इसकी जानकारी प्राप्त की गयी। अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में पूर्व का अनुभव लेते हुये सभी तैयारियां पहले पूर्ण करा ली जाय ताकि बाढ़ के समय कोई समस्या न आये और प्रभावित लोगो को तत्काल राहत पहुंचाया जा सकें। उन्होने कहा कि समस्त बाढ़ चौकियो को सक्रिय किया जाय तथा किसी भी समस्या के निदान के लिये सम्बन्धित विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार 24 घण्टे के लिये लगायी जाय।

अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) ने विभिन्न आपदाओं के अंतर्गत होने वाली क्षति के सापेक्ष दी जाने वाली राहत सहायता के संबंध में समुदाय को जागरूक किया स उपरोक्त के अतिरिक्त बाढ़ कंट्रोल रूम के नंबर-0 8737991438,8737991456,8765473609,8765473613 एवं 05198-298090

के बारे में समुदाय को अवगत कराया गया एवं यह बताया गया की यदि बाढ़ आये तो तत्काल कंट्रोल रूम से सहायता मांगे एवं बाढ़ चौकी पर तैनात विभिन्न विभागों के कर्मचारी आपकी समस्त बाढ़ संबन्धित समस्याओं के निदान हेतु 24 घंटे उपलब्ध हैं।

चौपाल के दौरान उप जिलाधिकारी राजापुर श्री प्रमोद कुमार झा , तहसीलदार राजापुर श्री संजय अगृहरि, नायब तहसीलदार राजापुर श्री पुष्पेंद्र सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री संजय मिश्रा, सहित संबंधित अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीण जनता मौजूद रही।

 

विजय त्रिवेदी चित्रकूट

Related Articles

Back to top button