अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीवीसी मैथन ने लगाया योग शिविर
अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डीवीसी मैथन ने लगाया योग शिविर
अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योग
धनबाद: निरसा मैथन डीवीसी मैथन के स्टेशन क्लब में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अनुपालन समारोह का उद्घाटन करते हुए कार्यपालक निदेशक (सिविल) व परियोजना प्रधान, सुमन प्रसाद सिंह ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह तन, मन और आत्मा को जोड़ने वाली
एक प्राचीन भारतीय परंपरा है। यह हमें एक स्वस्थ, संतुलित और शांतिपूर्ण जीवन जीने की कला सिखाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में, जहाँ तनाव और चिंताएँ
हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन गई हैं, योग एक औषधि के रूप में काम करता है। यह हमें आंतरिक शांति प्रदान करता है, हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता

है, और हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है। मुख्य महाप्रबंधक (प्रणाली), दिलीप कुमार सिंह ने इस योग दिवस पर हम सब को मिलकर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया । नियमित योगाभ्यास से हम न केवल खुद को स्वस्थ रख सकते हैं, बल्कि एक स्वस्थ समाज और एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में भी अपना योगदान दे सकते हैं।




