Breaking Newsझारखण्डटेक्नोलॉजीताजा खबरदुनियादेशलाइफस्टाइललाइव न्यूज़शिक्षा

नोवदय विद्यालय में चयनित बच्ची को डालसा ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया l

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानमडीह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया l

नोवदय विद्यालय में चयनित बच्ची को डालसा ने पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया l

अभिजीत सेन।

जमशेदपुर/ पोटका

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय जानमडीह में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया स्कूली बच्चों को पी एल वी के द्वारा शिक्षा के अधिकार,मौलिक अधिकार और कर्तव्य,बाल विवाह,बाल मजदूरी,डायन प्रथा,मानव तस्करी,नशा मुक्ति आदि के बारे में जागरूक किया गया l

साथ ही एक बच्ची संगीता सरदार पिता मनोरंजन सरदार माता जी के नाम फुलमनी सरदार गांव जानामडीह को डालसा के पी एल वी के हाथों से पुरस्कृत किया गया और ये पुरस्कार बच्ची को बिना ट्यूशन के अपने मेहनत और लगन से पढ़ाई कर पीएमश्री नवोदय विद्यालय बोहरागोड़ा में कक्षा छह के प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हो कर नामांकन हेतु सफलता हासिल करने के लिए दिया गया l

और उसके उज्वल भविष्य की कामना किया गया साथ ही स्कूल के बाकी बच्चो को भी संगीता सरदार से प्रेरणा ले कर अच्छे से मन लगा कर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

सरकार द्वारा चलाए जा रहे अनाथ बच्चों के लिए अस्पॉनसरशिप योजनाओं के बारे में बताए गया ताकि कोई भी बच्चा पढ़ाई लिखाई से वंचित ना रहे।मौके पर स्कूल के टीचर शलमा मार्डी,अशोक सरदार,प्रदीप गिरी एवं डालसा के पी एल वी राजेश महाली,ज्योत्सना गोप,ललिता पुराण,मोकरो कर्मकार,गौतम सरदार आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button